आंधी और लू का अलटर्: 4 दिन साफ रहेगा मौसम:भीषण उमस ने बढ़ाई मुश्किलें
जैसलमेर जिले में इन दिनों मौसम के दोहरे तेवर ने आम जनता की परेशानियां काफी बढ़ा दी हैं। जिला मुख्यालय पर सुबह से ही तीखी धूप और भीषण उमस के कारण लोग बेहाल नजर आए, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद अचानक चली धूल भरी आंधी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान में नमी होने के बावजूद तेज हवाएं बादलों को टिकने नहीं दे रही हैं। विभाग ने आगामी 48 घंटों में धूल भरी आंधी और लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

No comments