राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण के बीच दान की गिनती करने वाले 23 कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि विवाद के बाद कार्य व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। 2 शिफ्टों की जगह अब एक ही शिफ्ट में काम कराया जा रहा है, ड्यूटी का समय 6 घंटे से बढ़ाकर 9 घंटे कर दिया गया है और मेहनताना व छुट्टियों में भी कटौती की गई है।
कर्मचारियों का कहना है कि पहले उन्हें प्रतिमाह 14,755 रुपए मेहनताना मिलता था, लेकिन अब भुगतान अलग-अलग किया जा रहा है।

No comments