जंगली सूअरों ने बाजरा फसल बर्बाद की:6 बीघा की खेती बर्बाद
भरतपुर के गढ़ीबाजना क्षेत्र के बांगर्रा गांव में जंगली सूअरों के झुंड ने किसानों की बाजरा की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। सूअरों ने खेतों में घुसकर फसल को खोदकर बर्बाद कर दिया, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय जंगली सूअर खेतों में प्रवेश करते हैं और फसलों को नष्ट करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लगभग 6 बीघा बाजरा की फसल कुछ ही समय में बर्बाद हो गई। नुकसान से बचने के लिए किसान रात-रात भर लाठियां लेकर खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं।

No comments