Breaking News

पाली में रीडिंग लेने गए डिस्कॉम टेक्नीशियन से मारपीट


पाली शहर के केरिया दरवाजा स्थित धोबियों की गली में बिजली विभाग के एक टेक्नीशियन के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला सामने आया है। पीडि़त कर्मचारी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि मीटर रीडिंग लेने और बिजली बिल जारी करने पहुंचे कर्मचारी के साथ विवाद किया गया, मारपीट की गई और उसका विभागीय प्रिंटर भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीडि़त का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और गालियां दीं। विरोध करने पर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। आरोप है कि इस दौरान विभागीय बिलिंग प्रिंटर छीनकर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे वह टूट गया।

No comments