Breaking News

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, डंपर से टकराते ही कैंटर बना आग का गोला


रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शनिवार रात सांवरिया होटल के सामने एक बड़ा हादसा हो गया। आगे चल रहे डंपर चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से पीछे आ रहा कैंटर उससे टकरा गया। टक्कर के तुरंत बाद कैंटर में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर में तुरंत आग लग गई। कैंटर में परचून का सामान भरा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई और पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया।

No comments