अलवर में 95 लाख का निर्माणाधीन नाला दूसरी बार ढहा
अलवर शहर में तिजारा फाटक के पास शिव कॉलोनी में चल रहा नाली निर्माण कार्य एक बार फिर धराशायी हो गया। 95 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस नाले का एक बड़ा हिस्सा दूसरी बार ढह गया। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में गुस्सा है। लोगों का सीधा आरोप है कि ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों की मिलीभगत से जनता के टैक्स के पैसे को पानी की तरह बहाया जा रहा है।
नाली टूटने से अब शिव कॉलोनी और तिजारा फाटक के आसपास के इलाकों में बारिश के पानी की निकासी पूरी तरह ठप हो गई है। पानी रुकने से स्थानीय लोग बदबू और मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। जलभराव के कारण घरों में पानी घुसने का खतरा भी बढ़ गया है।

No comments