Breaking News

अजमेर में झमाझम बारिश, सड़कों पर पानी भरा:गड्ढे में गिरा स्कूटी सवार


अजमेर में आज बुधवार सुबह से शहर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मानसून की गतिविधियां एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गई हैं। तेज बारिश के चलते सुभाष नगर स्थित तारागढ़ रोड पर निर्माणाधीन नाला भर गया। जिसके चलते नाले का पानी सड़कों पर बहने लगा। इस बीच वहीं से गुजर रहा एक एक्टिवा चालक गड्ढे में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे गड्ढे से एक्टिव सहित बाहर निकाला।
पिछले कई दिनों से सुस्त पड़े मानसून ने बुधवार को जोरदार वापसी की। सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कें भीग गईं और लोगों को गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली।

No comments