केदारनाथ पैदल मार्ग मलबा आने से बंद, गौरीकुंड में रोके गए यात्री
जनपद में बुधवार सुबह से हल्की बारिश और कोहरे का दौर जारी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सुबह मौसम सामान्य बना हुआ है तथा सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है।
प्रशासन के अनुसार अलकनंदा, मंदाकिनी, गंगानगर और गौरीकुंड में नदियों का जलस्तर फिलहाल सामान्य है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है। हालांकि लगातार वर्षा के चलते श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर गौरीकुंड से लगभग एक किलोमीटर आगे छोड़ी क्षेत्र के समीप मलबा और पत्थर आने से पैदल मार्ग अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

No comments