बस से 300 किलो एक्सपायरी रसगुल्ले जब्त:खाद्य सुरक्षा विभाग ने नष्ट कराए
चित्तौडग़ढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच अभियान के दौरान नागौर से रतलाम जा रही एक यात्री बस से करीब 300 किलो एक्सपायरी रसगुल्ले जब्त किए।
जांच में सामने आया कि रसगुल्लों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी और वे खाने लायक नहीं थे। ऐसे में विभाग ने पूरा स्टॉक जब्त कर अपनी निगरानी में नष्ट करवा दिया, ताकि यह सामान बाजार तक न पहुंचे और किसी की सेहत को नुकसान न हो। फूड इंस्पेक्टर पुनीत जोशी ने बताया कि यह रसगुल्ले बस में रखवा दिए गए थे। साथ में कोई नहीं था। इन्हें रतलाम के यामिनी स्वीट्स तक पहुंचाने की बात कही गई थी।

No comments