लाखों रुपए का सोना-चांदी व सवा तीन लाख की नगदी चोरी
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में शिवनगर एसएसबी रोड़ गली नम्बर 5 व 6 के बीच स्थित एक मकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए का सोना-चांदी व नगदी चोरी करके ले गये।
मकान मालिक की पत्नी का निधन होने पर पूरा परिवार गांव गया हुआ था। पीछे से चोरी की वारदात हुई। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सुरेश मीणा ने रिपोर्ट दी कि विगत 26 जून को मेरी पत्नी का निधन होने पर परिवार सहित मेरे गांव नया बास नीम का थाना गया हुआ था।

No comments