Breaking News

जिला अस्पताल के नए भवनों का कलक्टर ने किया निरीक्षण


श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने मंगलवार को जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कर आपातकालीन कक्ष (इमरजेंसी) और चिन्हित वार्डों को नए भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।

No comments