Breaking News

व्यापारी के तीन कर्मचारियों सहित चार जने गिरफ्तार, आरोपियों में एक ट्रक मालिक भी शामिल


हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित गुप्ता इंटरप्राइजेज के गोदाम से टायर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक ट्रक मालिक सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में फर्म के तीन कर्मचारी शामिल हैं। यह कर्मचारी ही गोदाम से टायर चोरी करके कम राशि में बेच रहे थे।
जांच अधिकारी हवलदार लायक सिंह ने बताया कि फर्म के सांझेदार सुनील गुप्ता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। जांच अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ट्रक मालिक संदीप कुमार के ट्रक से दो टायर बरामद हुए हैं, जिनमें से एक का सीरियल नंबर फर्म के रिकॉर्ड से मेल खा गया, जबकि दूसरे टायर का नंबर काटा हुआ था।

No comments