Breaking News

आस्था के सागर में डूबा श्री सेठ सांवरा मंदिर


आषाढ़ माह की देव-पितृ अमावस्या पर 23 जीजी, चूनावढ़ कोठी स्थित श्री सेठ सांवरा मंदिर में मंगलवार को भव्य धार्मिक मेले का आयोजन हुआ। मेले में श्रीगंगानगर सहित राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सांवरा सेठ के दर्शन कर धोक लगाई। दिनभर मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से सराबोर रहा।
इस अवसर पर एक श्रद्धालु द्वारा गुप्त दान स्वरूप अर्पित 4 कैरेट के हीरे से ठाकुरजी का भव्य डायमंड तिलक श्रृंगार किया गया। वहीं 125 किलो मिठाई से ठाकुरजी का दरबार आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

No comments