स्कार्पियो एन में सवार आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने चक 14 केएसपी रोही में स्वामी विवेकानंद बीएड कॉलेज के निकट स्कार्पियो गाड़ी में सवार आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार किये हैं। इनके कब्जा से चिट्टा, व अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
गिरफ्तार बदमाशों में हरियाणा के दो बदमाश भी शामिल हैं। इनके कब्जा से स्कार्पियो एन गाड़ी, 6.17 ग्राम चिट्टा, 12 बोर राइफल मय 6 कारतूस, 32 बोर पिस्टल मय दस कारतूस बरामद किये हैं। एसपी श्री मीणा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एसआई रामकेर की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments