Breaking News

पेशाब करने की बात को लेकर घर में घुस कर हमला


श्रीगंगानगर के घमूड़वाली पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 66 एलएनपी ढाणी में आधा दर्जन से अधिक लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। पेशाब करने की बात को लेकर कई दिन पूर्व दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ढाणी में रहने वाले 30 वर्षीय मदनलाल पुत्र बंताराम नायक ने रिपोर्ट दी कि कुछ दिन पूर्व हरजीराम नायक निवासी 66 एलएनपी ने मेरी ढाणी की तरफ मुंह करके पेशाब किया था। गाली गलौच किया था। इस मामले में हरजीराम ने पंचायत में गलती स्वीकार कर ली थी। 

No comments