अल सुबह सब्जी विक्रेता से 25 हजार व मोबाइल छीना
श्रीगंगानगर शहर के मिनी बाईपास स्थित जस्सासिंह मार्ग के कृषि पंडित चौक पर मंगलवार तड़के सब्जी रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया गया। सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट भी की गई। दोनों युवक पिछले कुछ दिनों से लूट की वारदात में सक्रिय है लेकिन पकड़ में नहीं आ रहे।
पूर्व पार्षद सुरेंद्र स्वामी ने बताया कि ब्रह्म कॉलोनी गली नंबर 4 निवासी बजरंग शर्मा मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे सब्जी मंडी में बोली पर सब्जी खरीदने घर से निकले थे। जैसे ही वे कृषि पंडित चौक पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उनके पास ब्लेड थी जिससे व्यापारी की जेब को काट दिया। दोनों युवकों ने बजरंग शर्मा से मारपीट की।

No comments