जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर 6 लाख रुपए हरमाह खर्च के बावजूद हालत नरकीय
श्रीगंगानगर जिला सिविल अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर हर महीने 6 लाख रुपए खर्च होने के बावजूद हालात नरकीय हैं। अस्पताल प्रशासन की उदासीनता के चलते आवासों से बाहर निकालना मुश्किल हो गया है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल के आवासों की तरफ सीवरेज की गंदगी रास्ते में पसर रही है। अस्पताल के आवासों में चिकित्सा स्टाफ बड़ी संख्या में निवास करता है। सीवरेज की गंदगी से आना-जाना का रास्ता भी बंद हो चुका है। प्रतिदिन चिकित्सा स्टाफ को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है।

No comments