Breaking News

आज डीटीओ से वार्ता के बाद तय होगा कि हड़ताल खत्म होगी या फिर शुरू


हनुमानगढ में  ट्रक यूनियन हनुमानगढ़ के नेतृत्व में ट्रंासपोर्टर की हड़ताल  आरटीओ के आश्वासन के बाद सोमवार शाम को एक बार स्थगित कर दी गई। वहीं मंगलवार को ट्रकों में  लोडिंग भी शुरू हो गई है। 
ट्रक यूनियन हनुमानगढ़ के प्रधान जुगल किशोर राठी ने बताया कि मंागों को लेकर अभी यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य डीटीओ से वार्ता करने के लिए जा रहे हैं। वार्ता में अगर मांगों पर सहमति बन गई तो हड़ताल को समाप्त कर देंगे। अगर सहमति नहीं बनी तो बुधवार से फिर हड़ताल शुरू कर देंगे। 

No comments