Breaking News

श्रीगंगानगर के डॉ. मोहित गुप्ता बने भारतीय सेना में मेजर


श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी निवासी स्व. मनसुख चौधरी के पुत्र सैन्य चिकित्सक डॉ. मोहित गुप्ता को भारतीय सेना में कैप्टन से मेजर पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शहरवासियों में खुशी का माहौल है।
गत दिवस साधुवाली आर्मी स्टेशन में आयोजित सैन्य समारोह के दौरान कार्यवाहक कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रियांक यादव ने डॉ. मोहित गुप्ता को मेजर रैंक के फ्लैप पहनाकर पदोन्नति की औपचारिक घोषणा की।
इस भावुक और गौरवपूर्ण अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती त्रियम्बिका, माता शकुंतला देवी, पुत्री तथा सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। डॉ. मोहित गुप्ता की प्रारंभिक नियुक्ति भारतीय सेना में जोधपुर में कैप्टन के रूप में हुई थी। इसके बाद उन्होंने देश के सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में भी सेवाएं दीं। गत वर्ष उनकी नियुक्ति साधुवाली आर्मी स्टेशन में हुई थी।

No comments