गुरुग्राम-मेदांता में 600 जवानों की सिक्योरिटी में सोनम वांगचुक
सोनम वांगचुक के अनशन का आज गुरुवार को 26वां दिन है। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए उन्हें दो दिन हो चुके हैं। बुधवार को उनसे मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा और समाजवादी पार्टी के 15 विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोक दिया था।
पुलिस ने सिक्योरिटी बढ़ा कर दी है। 600 पुलिसकर्मियों को 3 शिफ्टों में तैनात किया है। एक्जिट गेट बंद कर दिया गया है, अब एंट्री गेट से ही आना-जाना होगा। इसके अलावा बाहरी वाहनों को प्रॉपर अपॉइंटमेंट और रीजऩ देने पर ही एंट्री मिलेगी।

No comments