भीलवाड़ा के सबसे बड़े अस्पताल में फिर मोबाइल चोरी
भीलवाड़ा के सबसे बड़े महात्मा गांधी चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों की चिंता अब सिर्फ इलाज तक सीमित नहीं रह गई है. अस्पताल में लगातार सामने आ रही मोबाइल चोरी की घटनाएं लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं. ताजा मामले में एक शातिर चोर अस्पताल के वार्ड में घुसा और मौका मिलते ही मोबाइल चोरी कर फरार होने की कोशिश करने लगा. लेकिन इस बार उसकी पूरी करतूत वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. फुटेज सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा गार्ड ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

No comments