सलूंबर के लसाडिय़ा में साढ़े 9 इंच पानी बरसा:खरका और गोमती नदी में पानी की आवक शुरू
उदयपुर में आज तड़के बूंदाबांदी हुई तो सलूंबर के गांवों में जमकर बारिश हुई है, जिससे खरका नदी में पानी की आवक शुरू हो गई। जिसे देखने सुबह-सुबह लोग पहुंच गए। उदयपुर और सलूंबर जिले में आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सलूंबर जिला ब़ाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार जिले के लसाडिय़ा में बीते चौबीस घंटे में 235 मिलीमीटर यानि करीब साढ़े 9 इंच बारिश हुई है। जिले के झल्लारा में 88, सेमारी में 51, सलूंबर में 50 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं, जिले के सराड़ी गांव के पास गोमती नदी में भी पानी की आवक हुई, जिसे देखने काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

No comments