शेरगढ़ अभयारण्य में वन विभाग का अनोखा प्रयोग:डीप फॉरेस्ट एरिया में लगाए 2 लाख मधुमक्खियों के 10 कृत्रिम बॉक्स
बांरा के शेरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य में जैव विविधता और पेड़-पौधों की संख्या बढ़ाने के लिए वन विभाग ने एक अनोखा प्रयोग शुरू किया है। जंगल के डीप फॉरेस्ट एरिया में लगभग 2 लाख मधुमक्खियों के 10 कृत्रिम बॉक्स स्थापित किए गए हैं।
इस नवाचार का मुख्य उद्देश्य जंगल में प्राकृतिक परागण को बढ़ावा देना है। वन विभाग ने टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से मधुमक्खियां खरीदकर ये 10 बॉक्स लगाए हैं। हर बॉक्स में 5 हजार से 20 हजार तक मधुमक्खियां मौजूद हैं, जिनसे अगले दो-तीन सालों में नई कॉलोनियां बनकर प्राकृतिक छत्तों की संख्या बढऩे की उम्मीद है।

No comments