Breaking News

यूजीसी से एसईटी-2026 के अभ्यर्थियों को राहत:आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई


राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा यानी एसईटी-2026 की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और कोटा विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 31 जुलाई 2026 कर दी है। इसके साथ ही 27 जुलाई से 2 अगस्त तक आवेदन पत्र में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी।
कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि किसी भी पात्र अभ्यर्थी को आवेदन से वंचित न रहना पड़े, इसी उद्देश्य से अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। 

No comments