Breaking News

सरस डेयरी में काम करते कर्मचारी को अजगर ने काटा:बाल्टी में सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचे


बांसवाड़ा की सरस दूध डेयरी में काम के दौरान एक कर्मचारी को जहरीले अजगर के बच्चे ने काट लिया। अजगर के काटते ही कर्मचारी ने तुरंत अपने पैर पर कपड़े से पट्टी बांध ली, ताकि जहर शरीर में तेजी से न फैले और उसे समय पर हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके।
घटना के बाद साथी कर्मचारियों ने अजगर को पकड़कर बाल्टी में बंद कर दिया। इसके बाद घायल कर्मचारी के साथ सांप को भी एमजी हॉस्पिटल ले गए, ताकि डॉक्टर उसकी पहचान कर सही इलाज कर सकें।

No comments