बाजार में दीवार गिरी, कार दबी:तेज बारिश से हुआ हादसा, कोई जनहानि नहीं
जयपुर के सांभरलेक के व्यस्ततम छोटा बाजार क्षेत्र में तेज बारिश के कारण बड़ा हादसा टल गया। पुराने अहाते की दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में पास खड़ी कार आ गई। कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं होने से कोई जनहानि नहीं हुई।
दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई राहगीर या वाहन चालक दीवार की चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

No comments