Breaking News

ऑनलाइन प्लेटफॅार्म पर बिक रहे थे नकली बॉटा के जूते:659 जोड़ी फुटवियर जब्त


जयपुर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फिल्पकार्ट के जरिए बाटा के नाम से नकली फुटवियर बेचने के मामले का बड़ा खुलासा हुआ है। जामडोली थाना पुलिस ने विजयपुरा रोड स्थित एक गोदाम पर दबिश देकर 659 जोड़ी नकली बाटा फुटवियर जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि बाटा के अधिकृत अधिकारी ललित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जामडोली थाना क्षेत्र में बाटा ब्रांड के नाम से नकली फुटवियर तैयार कर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे हैं। 

No comments