आनासागर दुर्दशा को लेकर कांग्रेस का आज अजमेर बंद
अजमेर की ऐतिहासिक आनासागर झील की बदहाली, गंदगी और मछलियों की मौत के विरोध में शहर कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को अजमेर बंद है। दरगाह बाजार में गुरुवार सुबह से कई होटल और दुकान बंद है।
वही दरगाह के पास की फूलों की दुकान खुली हुई है। अजमेर के रेलवे स्टेशन के बाहर सवारी ले जा रहे ई रिक्शा को कांग्रेसियों ने रोकने की की कोशिश की गई। इस पर ई-रिक्शा चालक तुरंत वहां से भाग गया। बंद को सफल बनाने के लिए शहर को अलग-अलग जोन में बांटकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की टीमें तैनात की गई हैं, जो विभिन्न बाजारों और प्रमुख चौराहों पर बंद की अपील कर रही हैं।

No comments