संसद के बाहर एनडीए-इंडिया ब्लॉक सांसदों का प्रदर्शन: लोकसभा में पेपर लीक पर हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन परिसर में एनडीए और विपक्ष आमने-सामने आ गए। भाजपा सहित एनडीए के सहयोगी दलों के सांसदों ने मकर द्वार के सामने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। वे पीएम आवास के बाहर 21 जुलाई को राहुल के धरने का विरोध कर रहे हैं।
दूसरी तरफ इंडिया ब्लॉक के सांसदों ने नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर नारेबाजी की। लोकसभा की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू हुई लेकिन हंगामे के कारण एक मिनट बाद ही कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

No comments