राजस्थान से गुजर रही मानसून ट्रफ लाइन, 4 दिन तक कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। मानसून ट्रफ लाइन अभी राजस्थान के बीकानेर से होकर गुजर रही है। ऐसे में प्रदेशभर में 4 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने भी कहीं अति भारी और कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अगले दिन तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
उत्तर-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना परिसंचरण तंत्र व मानसून ट्रफ का सामान्य स्थिति में बने रहना प्रदेश में बारिश की गतिविधियों को मजबूत कर रहा है। इसी के प्रभाव से अगले 4 से 5 दिन अधिकांश जिलों में मानसून सक्रिय रहेगा।

No comments