Breaking News

'पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई', पीएम मोदी का बड़ा ऐलान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक के मामलों को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि पेपर लीक में शामिल दोषियों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में जरूरी कदम उठाने के निर्देश भी दे दिए हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बड़ा कुछ नहीं है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. 

No comments