आंगई पुलिस ने 16 पशुओं को तस्करों से छुड़ाया
धौलपुर के आंगई थाना पुलिस ने पशु क्रूरता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो पिकअप गाडिय़ों से 16 पशुओं को मुक्त कराया और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। ये पशु अवैध रूप से कत्लखाने ले जाए जा रहे थे।
तस्करों ने 8 भैंस और 8 पाड़ों को दो पिकअप गाडिय़ों में ठूंस-ठूंस कर भर रखा था। यह कार्रवाई डाक्यान नेशनल हाईवे 11 बी पर एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत की गई। सहायक उपनिरीक्षक लखनलाल ने अपनी टीम के साथ इन पशुओं को मुक्त कराया।

No comments