धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं, छात्रों से मांगें माफीÓ, पीएम मोदी के ऐलान पर बोले राहुल गांधी
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से पेपर लीक के सभी मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की घोषणा के बाद राहुल गांधी ने फिर से अपनी मांगें दोहराईं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। छात्रों की मांगें साफ हैं कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं। छात्रों से माफी मांगें और छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

No comments