Breaking News

राजस्थान में 147 तो अलवर में 190 फीसदी पहुंचा भूजल दोहन


भूजल के अति दोहन वाले राज्यों में राजस्थान दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। इस मामले में पंजाब ही राजस्थान से आगे हैं। केंद्रीय भूजल बोर्ड और राज्य सरकारों के संयुक्त वार्षिक भूजल संसाधन आकलन-2025 में यह बात सामने आई है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में वर्ष 2025 में भूजल निकासी का स्तर 147.11 फीसदी दर्ज किया गया है, जो सुरक्षित सीमा से काफी अधिक है।
वहीं, अलवर जिला भी पानी का अति दोहन कर रहा है। यहां भूजल दोहन 190 प्रतिशत पर पहुंच गया है। बोर्ड के वार्षिक भूजल आकलन-2025 के अनुसार देशभर में भूजल दोहन की दर में बढ़ोतरी हुई है।

No comments