Breaking News

नहर का एस्केप खोलने से खेतों में घुसा पानी:फसलें तबाह हुई, सड़क भी टूटी


बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र के मोखमपुरा में कंवरसेन लिफ्ट नहर का एस्केप खोलने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जानकारी के अनुसार लगातार बारिश और बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण नहर के पेच टूटने का खतरा पैदा हो गया था। इससे बचाव के लिए विभाग ने एस्केप से पानी की निकासी की, लेकिन भारी मात्रा में छोड़ा गया पानी मोखमपुरा के आसपास के खेतों में फैल गया। इससे सैकड़ों बीघा भूमि पर खड़ी मूंगफली और नरमा की फसलें पानी में डूब गईं। किसानों का कहना है कि फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

No comments