Breaking News

दूदू में बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़, संविदाकर्मियों के भरोसे स्कूल, गुस्साए ग्रामीणों ने जड़ दिया ताला


जयपुर ग्रामीण जिले के दूदू उपखंड के नरेना क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लीलवो की ढाणी में शिक्षकों की कमी को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों, अभिभावकों और छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. नाराज ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने विद्यालय में विषयवार स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
ग्रामीणों का कहना है कि वर्ष 2023 में विद्यालय को प्राथमिक से उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्रमोन्नत किया गया था, लेकिन इसके बाद भी यहां शिक्षकों के स्वीकृत सात पद आज तक खाली पड़े हैं.

No comments