जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर परिसर को 11 किलो जर्मन गोल्ड वर्क से सजाया
गणेश चतुर्थी पर जयपुर के प्रसिद्ध मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में इस बार भगवान गणेश का भव्य स्वर्णिम श्रृंगार किया जा रहा है. मंदिर परिसर को करीब 11 किलो जर्मन गोल्ड वर्क से सजाया जा रहा है. गर्भगृह की दीवारों पर करीब 1.25 किलो 24 कैरेट सोने की मदर का काम पूरा हो चुका है.
मंदिर के करीब 40 फीट चौड़े और 35 फीट लंबे हिस्से को गोल्डन थीम पर सजाया जा रहा है. मंदिर परिसर को सजाने में करीब 20 हजार गोल्ड वर्क लगाए गए हैं. सुनहरी परत और बारीक नक्काशी से मंदिर का अंदरूनी हिस्सा स्वर्णिम आभा में चमक रहा है.

No comments