Breaking News

सावन में बाबा सोमनाथ के दर्शन को चलेगी स्पेशल ट्रेन


सावन में बाबा सोमनाथ के दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन प्रयागराज और वेरावल के बीच विशेष ट्रेन  का संचालन करेगा। यह ट्रेन 6 अगस्त से 25 सितंबर 2026 तक आठ-आठ फेरों में चलेगी। इससे उत्तर प्रदेश के यात्रियों को गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर के साथ ही राजस्थान के अजमेर और माउंट आबू तथा गुजरात के पालनपुर जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी। गाड़ी प्रयागराज-वेरावल स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 24 सितंबर तक प्रयागराज से चलेगी, जबकि वेरावल-प्रयागराज स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को 7 अगस्त से 25 सितंबर तक वेरावल से संचालित होगी।

No comments