छापामारी में करोड़ों की दवाओं का जखीरा बरामद
क्राइम ब्रांच दिल्ली, केंद्रीय औषधि और मानक नियंत्रण संगठन नार्थ जोन व जिला औषधि विभाग गौतमबुद्ध नगर की संयुक्त टीम की हुई कार्रवाई में नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली सोसायटी में बरामद हुई 2.48 करोड़ रुपये की दवाओं का जखीरा हैदराबाद और दरभंगा से जमा किया गया था।
छापामारी के दौरान कैंसर रोधी दवाओं के साथ ही एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन के अलावा कई आयात हुईं दवाएं बरामद की गई थीं। छापामारी में बरामद हुए एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन यहां से अफ्रीकी नागरिकों को सप्लाई हो रहे थे।

No comments