ट्रेलर के सीक्रेट बॉक्स में शराब का जखीरा मिला
बाड़मेर की डीएसटी टीम और धनाऊ पुलिस ने अवैध शराब पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर को पकड़ा है। वाहन की बॉडी में एक सीक्रेट बॉक्स बना रखा था। इसमें 100 से ज्यादा कार्टन शराब मिली है, इसे गुजरात में सप्लाई करने के लिए ले जाया जा रहा था। शराब तस्कर भारत माला के जरिए शराब की सप्लाई गुजरात में करने वाले थे। मामले में एक को डिटेन किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बीयर केन राजस्थान निर्मित हैं।

No comments