सीईटी परीक्षा के अभ्यर्थियों की मदद के नाम पर ठगी, अध्यक्ष का बनाया फर्जी अकाउंट
राजस्थान में कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के नाम से ठगी का एक मामला सामने आया है. उनके नाम से एक फर्जी टेलीग्राम चैनल बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे थे. आरएसएसबी की सामान्य पात्रता परीक्षा की 12वीं लेवल भर्ती के लिए आवेदन मांगे जा रहे थे. इसकी अंतिम तिथि आज 23 जुलाई है. इसी परीक्षा के नाम पर ठगी की कोशिश की जा रही थी. इसमें टेलीग्राम पर एक क्यूआर कोड पोस्ट किया गया और लोगों से सीईटी अभ्यर्थियों की फीस भरने में मदद के लिए पैसे मांगे गए. जानकारी मिलने पर खुद आलोक राज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और स्पष्ट किया कि ऐसा कोई टेलीग्राम चैनल नहीं है और यह ठगी का प्रयास है.

No comments