राम मंदिर में अब सिर्फ स्टेट बैंक का स्टाफ करेगा चढ़ावे की गिनती
अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी के मामले के बाद ट्रस्ट ने बड़ा फैसला लिया है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दान गिनने की पूरी व्यवस्था बदल दी है. अब मंदिर में चढ़ावे की नकदी गिनने का काम पहले की तरह निजी एजेंसी के कर्मचारियों के भरोसे नहीं रहेगा. इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के नियमित कर्मचारियों को सौंप दी गई है.
सूत्रों के मुताबिक, दान की गिनती में लगे सभी 36 कर्मचारियों को हटा दिया गया है. पहले 23 कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया गया था, जबकि अब बाकी 13 कर्मचारियों को भी ड्यूटी से हटा दिया गया है.

No comments