मकराना में तेज बारिश से मार्बल की खान ढही:डूंगरपुर में बेणेश्वर धाम का रास्ता बंद
राजस्थान में दो दिन से तेज बारिश का दौर जारी है। आज भी डूंगरपुर, उदयपुर, डीडवाना-कुचामन सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बरसात हो रही है।
मकाराना में सुबह आधा घंटे हुई तेज बारिश के कारण एक मार्बल की खान ढह गई। वहीं, दो दिन से हो रही बरसात के कारण सोम और माही नदी उफान पर हैं। जलस्तर बढऩे से बेणेश्वर धाम टापू बन गया है। इस तक पहुंचने वाले रास्ते बंद हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक पूरे राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान में बारिश थोड़ी कम हो जाएगी।

No comments