Breaking News

पुलिसकर्मी बनकर आए, महिला को नकली जेवर थमाकर असली सोने की चेन और चूडिय़ां ले गए


जयपुर के बजाज नगर थाना क्षेत्र के बरकत नगर में पुलिसकर्मी बनकर आए दो शातिर बदमाश ई-रिक्शा से लौट रही महिला को झांसा देकर सोने की चेन और चूडिय़ां ठग ले गए। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर इलाके में चाकूबाजी और लूट का हवाला दिया और सुरक्षा का झांसा देकर असली जेवर उतरवा लिए। चालाकी से असली जेवरों की जगह नकली चेन व आर्टिफिशियल चूड़ी रखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। 
बजाज नगर थाना प्रभारी रामधन ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश 'ईरानी गैंगÓ के सदस्य हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments