सरकारी अस्पतालों में शुरू होगी 'प्रसव सखी' व्यवस्था
सरकारी अस्पतालों की भीड़-भाड़ और लंबी लाइनों में अक्सर मरीजों को समझ नहीं आता कि कहां जाएं, किससे मिलें और कौन सी जांच करवाएं। इसी परेशानी को दूर करने के लिए राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने एक बेहतरीन पहल की है। अब प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की देखभाल के लिए 'प्रसव सखीÓ तैनात की जाएंगी।
इस व्यवस्था की जिम्मेदारी गुलाबी (पिंक) एप्रिन पहने प्रशिक्षित नर्सिंगकर्मियों, एएनएम और चयनित महिला स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी। अलवर के सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा ने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 'प्रसव सखीÓ अस्पताल आने वाली हाई रिस्क गर्भवती महिला के साथ साए की तरह रहेगी।

No comments