सैटेलाइट तस्वीरों में कैद हुआ बारिश का पूरा 'रूट मैप'
देश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश तेज हो गई है. दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है. इसरो से मिली तस्वीरों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर एक साथ पांच चक्रवाती सिस्टम और सक्रिय मॉनसून ट्रफ दिखाई दिए हैं.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि यही सिस्टम देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश बढ़ाने की बड़ी वजह हैं. पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश कम हो गई थी. अब मौसम फिर बदल गया है. सैटेलाइट तस्वीरों में बंगाल की खाड़ी से लेकर अरब सागर तक बादलों की लंबी लाइन साफ दिखाई दे रही है.

No comments