रथ यात्रा पूर्व आनंद महोत्सव में हरिनाम संकीर्तन पर झूमे श्रद्धालु
इस्कॉन श्रीगंगानगर की ओर से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पूर्व आनंद महोत्सव के तहत जवाहर नगर में हरिनाम संकीर्तन एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन पर भक्ति भाव से झूम उठे।
कार्यक्रम में श्री जगन्नाथ कथा का वाचन कर रथ यात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। अंत में आरती के बाद श्रद्धालुओं को जगन्नाथ महाप्रसाद वितरित किया गया।

No comments