Breaking News

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल


श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर पुलिस थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी मजदूर घायल हो गये। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार गांव अलीपुरा निवासी 60 वर्षीय बनवारीलाल ओड ने रिपोर्ट दी कि मेरी बेटी शारदा का पति अशोक कुमार निवासी वार्ड नम्बर 17 सादुलशहर बाइक पर सवार होकर करनैल सिंह निवासी खैरूवाला व रमन निवासी खीचड़ावाली के साथ मजदूरी करने जा रहा था। थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि अशोक कुमार का एक्सीडेंट हो गया। 

No comments