जेवरात व नगदी चोरी, खाली संदूक घर के बाहर मिली
रायसिंहनगर के गांव बाजूवाला में स्थित एक घर से संदूक चोरी हो गई। खाली संदूक घर के बाहर सड़क पर मिली। संदूक से जेवरात व नगदी गायब थी। महिला ने जिन लोगों पर चोरी का संदेह जताया है, उनके साथ नशीली दवाईयां घर में रखने को लेकर पहले झगड़ा हुआ था। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बिरमा देवी नायक ने रिपोर्ट दी कि विगत 1 जून को गांव में रहने वाले गुरप्रीत व गुरदीप सिंह पुत्र जगसीर सिंह बावरी के साथ मेरे घर में नशीली दवाईयां रखने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। 2 जून को मैं अपने घर में अकेली थी। खाना खाने के बाद सो गई थी। सुबह पड़ौसियों ने बताया कि मेरे घर की छोटी संदूक सड़क पर पड़ी है।

No comments