मोबाइल फोन व्यापारी को जयपुर के व्यापारी ने लगाई सवा 20 लाख की चपत
हनुमानगढ़ कस्बे के पुराना बाजार में स्थित मोबाइल फोन के व्यापारी को जयपुर के एक व्यापारी ने सवा बीस लाख रुपए की चपत लगा दी। ठगी के शिकार व्यापारी ने जयपुर के व्यापारी को 6-6 लाख रुपए दो बार हवाला के जरिए पहुंचाये। माल नहीं भेजने और रुपए वापिस नहीं लौटाने पर व्यापारी ने टाउन थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार अग्रवाल प्वाइंट के संचालक मितेश गर्ग पुत्र विनोद गर्ग निवासी गली नम्बर 5 नई आबादी ने रिपोर्ट दी कि प्रवेश अग्रवाल जयपुर से मैं इलेक्ट्रोनिक्स व मोबाइल का होलसेल में माल मंगवाता रहा। गत वर्ष 20 सितम्बर से प्रवेश के साथ व्यापार शुरू कर दिया। सितम्बर में प्रवेश को दो बार हवाला के जरिए 12 लाख रुपए भेज दिये।

No comments